फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में साउथ बाईपास पर जल्द ही बिना रुकावट फर्राटा भरेंगे वाहन, सातरोड आरओबी पर गर्डर रखने का काम शुरू

सातरोड के पास साउथ बाईपास पर निर्माणधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को दो गर्डर रखे चुके हैं। अब शुक्रवार शाम 6 से 9 बजे के बीच रखे दो गर्डर रखे जाएंगे। गर्डर रखने के लिए 400-400 टन वजन उठाने वाली दो क्रेन मौके पर तैनात की गई हैं। इनकी मदद से 23 टन वजनी व 30 मीटर लंबे स्टील के गर्डर को रखा जाएगा। 27 जुलाई तक 6 गर्डर रखे जाएंगे। बीएंडआर ने पिछले साल अगस्त में गर्डर की लॉन्चिंग ड्राइंग मंजूरी के लिए रेलवे को भेजी थी। इन 11 महीनों में रेलवे की तरफ से कई बार आपत्तियां लगाई गईं। एक बार गर्डर की गुणवत्ता पर भी आपत्ति लगा दी गई थी। 17 जुलाई को रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था जिसके बाद गर्डर रखने का शेड्यूल जारी किया गया। ---------------- एक साल लेट हो चुका है प्रोजेक्ट इस प्रोजेक्ट की पहली डेडलाइन फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी। इस हिसाब से यह प्रोजेक्ट एक साल लेट हो चुका है। अब तक 5 बार इसकी डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। फिलहाल आरओबी के निर्माण की डेडलाइन 31 अगस्त है। अब आरओबी पर 6 गर्डर रखने व सड़क बनाने का काम बचा है। इस कार्य में कम से कम 1 माह का समय लगेगा। वाहनों का आवागमन किया बंद उधर गर्डर लॉन्चिंग के चलते रेलवे फाटक से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अब वाहनों को आवागमन के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। अब इस फाटक को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। आरओबी का काम पूरा होते ही फाटक के दोनों तरफ दीवार का निर्माण भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें