फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के बरवाला थाने में हंगामा, पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत का आरोप

स्थानीय पुलिस थाने में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बरवाला निवासी बिंटू के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी रोष है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हिरासत में बिगड़ी तबीयत प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरवाला पुलिस बिंटू को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। पुलिस हिरासत के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें