फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Naveen Updated Wed, 03 Jun 2026 10:16 AM IST

गांव भिवानी रोहिल्ला में मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बालसमंद के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं करने वाले के शवों को जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया गया है जहां बुधवार को इनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बालसमंद निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके पिता लालाराम भिवानी रोहिल्ला के सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। उसका भाई संदीप मंगलवार रात को पिता को स्कूल में छोड़ने गया था। लौटते समय गांव का ही रहने वाला गोविन्द जी उसके साथ बैठकर आ रहा था। जब दोनों लक्ष्मी बाई कॉलेज के सामने पहुंचे तो सामने से अचानक आई बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में संदीप और गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सर मेंचोट लगने से मौत हुई है। उधर दूसरी बाइक पर सवार निशांत और योगेश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 39 साल का संदीप शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी था, जबकि 43 साल का गोविंद अविवाहित था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें