हांसी के अनीपुरा गांव के पास दर्दनाक कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक गाड़ी से टकराने के बाद काफी दूर जाकर गिरी और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तीनों मृतक हांसी के जिले के भाटला गांव के निवासी थे। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। अनीपुरा गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में उजाड़ दीं। मृतकों की पहचान भाटला गांव निवासी राजेश (45), धर्मबीर (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है। राजेश दो बेटों के पिता थे, जबकि धर्मबीर अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वहीं अशोक अविवाहित थे। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। इतना बड़ा हादसा अचानक होने पर मृतकों के परिवार में सदमे का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे हादसे की सूचना मिली। तीनों बाईक पर किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में रात 2 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों का कहना है कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस तरह तीन परिवारों में हुए हादसे के कारण पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करे, ताकि हादसे के वास्तविक कारण सामने आ सकें। सदर थाना के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक भाटला गांव के निवासी थे और गाड़ी से टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।