फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवानी मंडी चेयरपर्सन कार्यालय में निजी फोटो लगाने का विवाद बढ़ा, आठ पार्षद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

नगर पालिका चेयरपर्सन कार्यालय में निजी फोटो लगाए जाने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को और गहरा गया। वार्ड नंबर 1, 4, 7, 8, 9, 10, 11 और 14 के पार्षद सुबह करीब 11:30 बजे अपने-अपने पूर्वजों की फोटो लेकर चेयरपर्सन कार्यालय पहुंचे, ताकि वह विरोध दर्ज करा सकें। लेकिन वहां कार्यालय का ताला लगा मिला। अचानक बंद मिले कार्यालय को देखकर पार्षदों में रोष फैल गया। इसके बाद पार्षदों ने नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक को फोन कर पूछा कि निजी फोटो हटाने को लेकर दिए गए एक दिन की समय सीमा का क्या हुआ। सचिव ने मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला देते हुए कहा कि निर्णय मीटिंग के बाद बताया जाएगा। जब पार्षदों ने यह पूछा कि कार्यालय में ताला किसने लगाया, तो सचिव इस पर भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें