पूर्व मंत्री एवं राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी के राजनीतिक सलाहकार कुलबीर सोहल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबू बेटा की पार्टी बन कर रह गई है । अगर बाबू बेटा ने भिवानी से श्रुति चौधरी की टिकट नहीं कटवाई होती तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय थी। इनके कारण कई बडे बडे नेता कांग्रेस पार्टी को छोड कर चले गए हैं। आने वाले समय में अन्य कांग्रेसी नेता भी काग्रेस छोड़ कर चले गए जाएंगे। इन दोनों की ऐसी नीति रही तो 2029 से पहले पूरी कांग्रेस साफ हो जाएगी। हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कुलबीर सोहल ने कहा कि हरियाणा में अगले 20 सालों में तक भारतीय जनता पार्टी का राज रहेगा। सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुमुखी विकास कर रहा है। महिला एवं बाल विकास सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तहत करोड़ों रुपये का बजट लगा कर उनकी सफाई व नहरों के मोडिफिकेशन काम किया है। श्रुति ने अपने पिता स्व. सुरेंद्र सिंह व दादा स्व बंसीलाल के पद चिन्हों पर चलते हुए राजनीति व मंत्री कार्यकाल में काम करके अलग पहचान बनाई है। बूस्टिंग स्टेशन कैनाल बेस्ट वाटर डिस्ट्रीब्यूटर और बरसाती पानी प्रबंधन परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के सबसे युवा नए अध्यक्ष नितिन नबीन को अध्यक्ष बनाया है। युवा लगातार इनके नेतृत्व में बीजेपी से जुड़ने का काम करेगे। भाजपा ने निष्पक्षता के युवाओं के लिए बड़ा चेहरा दिया है। भाजपा आने वाले समय में युवाओ की पार्टी जिससे युवा भाजपा से जुड कर अपना व अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण काम करेंगे।