फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नगर निगम के सभी पार्काें की सुधरेगी हालत, पार्कों में लगेंगी रंग बिरंगी लाइटें

मेयर प्रवीण पोपली ने नगर निगम सदन की बैठक के दूसरे दिन निगम के सभी पार्काें के विकास का प्रस्ताव पारित किया जिसमें फैसला लिया गया कि सभी पार्काें की चारदीवारी करवाई जाएगी। पार्काें में पगडंडी, हरियाली, पेड़ पौधे, फव्वारे तथा झूले लगाए जाएंगे। रात के समय भी लोग पार्क में टहल सकें इसके लिए रंग बिरंगी लाइटें लगाएंगे। सभी पार्षद अपने-अपने पार्काें की लिस्ट देंगे। इसके बाद सभी पर काम शुरू होगा। नगर निगम सदन के दूसरे दिन की बैठक में नगर निगम से जुड़े 305 एजेडों पर चर्चा होगी। इससे पहले गुरुवार को सदन की बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर, बिजली निगम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागें के करीब 261 एजेंडों पर मंथन हुआ था। पहले दिन 10 घंटे तक सदन की बैठक चली थी। पहले दिन बैठक में सांसद जयप्रकाश व विधायक चंद्रप्रकाश भी पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें