नगर परिषद की बजट व हाउस बैठक एक बार फिर रद्द हो गई। पहले हाउस की बैठक रद्द हुई थी और अब बजट बैठक भी नहीं हो सकी। नगर परिषद में 27 पार्षदों में से केवल चार पार्षद ही बैठक में पहुंचे। 23 पार्षदों ने बैठक से दूरी बनाए रखी। जिसके चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया और बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में पार्षद बलवान, मोना चौधरी, सुनीता टूटेजा व पूनम ऐलावादी वहां पहुंचे। नगर परिषद की एक महीने के अंदर लगातार दूसरी महत्वपूर्ण बैठक रद्द होने से शहर के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी असर पड़ा है। अब पार्षदों की नजर अगली बैठक पर टिकी है कि उसमें विकास से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय हो पाता है या नहीं। बैठक में न पहुंचने वाले पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन और चेयरमैन पर शहर के विकास कार्यों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। बैठक में पहुंचे भाजपा समर्थित पार्षद प्रतिनिधि मुकेश ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है