फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एचएयू में मनाया गया तीज महोत्सव, बहनों को दी कोथली

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया।इस मौके पर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को सम्मान के तौर पर कोथली देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला संगठनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि तीज का त्यौहार हमारी आस्था, श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि तीज़ का त्यौहार उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। यह त्यौहार विशेष कर महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार लहलाती प्रकृति और प्रेम के रंगों को समेटे हरियाली तीज अखंड सौभाग्य एवं परिवार की कुशलता के लिए किया जाने वाला व्रत है। मान्यता है कि सौभाग्यवती महिलाएं अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने के लिए यह व्रत करती है। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। उन्हीं का अनुसरण करते हुए महिलाएं माता पार्वती और शिवजी जैसा दाम्पत्य जीवन पाने के लिए यह व्रत करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें