फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव, नौ पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में उतरे

हिसार में टैक्स बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए वार्षिक चुनाव शनिवार 4 जनवरी को किया जा रहा है। चुनाव में 9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। लघु सचिवालय स्थित टैक्स बार एसोसिएशन में प्रातः 9 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3.30 बजे तक मतदान चलेगा। सायं 6 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारी सीए पवन मित्तल ने बताया कि चुनाव के लिए चार सदस्यों की अडोक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सीए संजय वर्मा, एडवोकेट नरेश कुमार बंसल, एडवोकेट राजेश कुमार जैन व एडवोकेट विजय टक्कर शामिल हैं। सर्वसम्मति से उन्हें अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें