फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार-महम, जींद-भिवानी के बीच हरियाणा की राजधानी की मांग को लेकर चलाएंगे स्वाभिमान आंदोलन

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 05:18 PM IST

हिसार में स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रणदीप लोहचब ने कहा कि हरियाणा की अलग राजधानी हिसार-महम, जींद-भिवानी के बीच बनाई जानी चाहिए। यहां पर राजधानी, हाईकोर्ट, विधानसभा बनाई जाएगी तो प्रदेश के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। पूरे हरियाणा के लोगों को फायदा होगा। लोगों का चंडीगढ़ जाने में खर्च हो रहा पैसा, समय बचेगा। हरियाणाा की अलग राजधानी प्रदेश के बीचों बीच स्थित इस क्षेत्र में बनाने की मांग को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाएंगे। आंदोलन की रूपरेखा 15 नवंबर को हांसी जाट धर्मशाला में तय करेंगे। स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रणदीप लोहचब ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 58 साल पहले हरियाणा बना उस समय तय हुआ था कि जब भी हरियाणा अपनी राजधानी बनाएगा तो केंद्र सरकार उसे पैसा देगा। अब हरियाणा की नई विधानसभा पंचकूला में बनाने के लिए 60 एकड़ जमीन खरीदी जा रही है। अगर पंचकूला में विधानसभा बन रही है तो इसका मतलब हरियाणा सरकार धीरे धीरे पंचकूला को राजधानी बनाने की ओर बढ़ रही है। पंचकूला प्रदेश के एक कौने में बसा हुआ है। सिरसा, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल से पंचकूला जाने के लिए 7 से 8 घंटे का समय लगता है। इन लोगों को अपनी राजधानी जाने -आने में 600 से 800 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इन लोगों को अपनी पंचकूला की बजाए हमें हिसार-महम, जींद-भिवानी के बीच के एरिया को हरियाणा कैपिटल एरिया एचसीआर के नाम से बनाना चाहिए। जिसमें नई राजधानी, हाईकोर्ट, विधानसभा बनाए जाएं। हमारी राजधानी हमारा स्वाभिमान होगी। राजधानी के लिए इंटरनेशनल सुविधाओं वाला शहर विकसित किया जाए। प्रदेश भर के लोगों की इस मांग को लेकर एक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जिसके लिए समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों की बैठक 15 नवंबर को हांसी जाट धर्मशाला में होगी। जिसमें इस आंदोलन की आगामी रणनीति का एलान किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने इनेलो गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन अब किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। यह आंदोलन गैर राजनीतिक होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें