इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई इंडियन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) की ओर से आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रानियां विधायक अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में जाट धर्मशाला में छात्र सम्मेलन आयोजित किया।जिसमें आईएसओ के नए पदाधिकारियों का एलान किया गया। अर्जुन चौटाला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूला माला पहना कर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने जाट कॉलेज परिसर तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। जिसमें अर्जुन चौटाला भी शामिल हुए। जाट कॉलेज हिसार में राहुल दुहन कुंवारी को प्रधान नियुक्त किया गया। मोनी किनाला को उप प्रधान, विनय बिश्नोई को चेयरमैन, रवि बिश्नोई को महासचिव और रमन कुंडू को सचिव नियुक्त किया गया । सीआर लॉ कॉलेज में केशव को प्रधान, दीपक ढाका को प्रभारी नियुक्त किया। प्रियंका भांभू को गर्ल्स विंग की प्रधान और सुधीर कंडोला को जिला सचिव बनाया गया। इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कसवां और आईएसओ उपाध्यक्ष नमन शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रधान सुखी मंगाली, फतेहाबाद जिला प्रधान गौरव बेनीवाल, जिला महासचिव अभय सिंह डाबड़ा, प्रदेश महासचिव दिनेश कसवां, जिला महासचिव अनिल हिन्दवान और बिल्ला नैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।