फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी शहर में बाजारों को सुंदर बनाने के लिए दुकानदारों को किया गया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 03:06 PM IST

हांसी शहर के बाजारों को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए व्यापारियों ने नई पहल की शुरुआत की है। इसके लिए नगर परिषद वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने चौपटा बाजार से दिल्ली गेट शहर के दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में बाजारों की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन व दुकानों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अनिल बंसल ने दुकानदारों से अपील कर कहा कि अपनी दुकानों का कचरा एकत्रित करके डस्टबिन में दुकान के आगे रखें। उसे इधर-उधर न फैलाएं। ताकि बाजारों में गंदगी न फैले। टिप्पर आने पर उसमें कचरा डालें। वहीं दुकानदारों ने भी बैठक में यह मुद्दा उठाया कि केवल दुकानों के आसपास ही नहीं, बल्कि बाजारों और सड़कों पर पड़े कचरे को भी नियमित रूप से उठाया जाए। इस पर वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। चौपटा के दुकानदारों ने बैठक का समर्थन करते हुए कहा कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में पूरा सहयोग देंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि जो व्यक्ति या दुकानदार शहर की सफाई व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ नगर परिषद के अधिकारी कार्रवाई करते हुए चालान काटेंगे। शहर के प्रमुख बाजारों में नियमित सफाई व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। ताकि हांसी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान दिल्ली गेट के प्रधान राघव गोयल, सतपाल खेड़ीवाला, विजय चावलवाला, मनोज ठाकुर, बजी जैन, अशोक गोयल, अश्वनी बंसल, मनोज ठाकुर, मनोज पनवाड़ी बैठक में मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें