फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार युवा संसद में गूंजे तीखे सवाल, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक उठे मुद्दे

राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ रोड पर आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला युवा संसद में युवाओं ने सरकार से सीधे सवाल पूछते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान युवा सांसदों ने ग्लोबल वार्मिंग, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और महिलाओं की हत्या रोकने में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। युवा संसद में पर्यावरण मंत्री से ग्लोबल वार्मिंग पर सवाल किया गया कि सरकार इसे रोकने के लिए कौन-से ठोस कदम उठा रही है और प्रदूषण का स्तर लगातार क्यों बढ़ता जा रहा है? वहीं, विपक्ष की भूमिका निभा रहे एक युवा सांसद ने कानून मंत्री से सवाल किया कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या योजनाएँ बनाई जा रही हैं और समाज में सांप्रदायिक तनाव क्यों बढ़ रहा है? साथ ही, महिलाओं की हत्या और अपराधों को रोकने में सरकार की विफलता पर भी तीखी बहस हुई। इस युवा संसद में हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों के 18 से 25 वर्ष की आयु के 150 युवा प्रतिभागी शामिल हुए। प्रारंभिक चरण में विद्यार्थियों ने एक-एक मिनट का वीडियो भेजकर अपने विचार रखे थे, जिनके आधार पर उनका चयन किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम डॉ. राजेश पूनिया के संयोजन में आयोजित हुआ। "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं और आने वाले समय में वे ही देश की लोकतांत्रिक व चुनावी व्यवस्था की दिशा तय करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि, जूरी सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, पवन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, यशपाल, नरेंद्र यादव और संयोजक डॉ. राजेश पूनिया का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें