फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फुटबाल प्रतियोगिता में जाट कॉलेज अकादमी और मयड की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच शुरू

डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन हिसार के तत्वाधान में जाट कॉलेज के मैदान में चल रही अंडर 14 जिला स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप में जाट कॉलेज और मयड की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच शुरू हुआ। फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमे एक-दूसरे पर दबाव बना रही है। इससे पहले हुए अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में प्रभुवाला ने ढंडेरी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मसूदपुर ए और प्रभुवाला टीम के बीच खेला जाएगा। विजेता टीमो को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में जिले की 12 टीमें पहुंची थी। आज प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि हारने वाली टीम बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें