फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के अग्रोहा खंड के गांव श्यामसुख में स्कूल चलो अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

खंड अग्रोहा के गांव श्यामसुख के राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियो ने रैली निकाल कर सरकारी स्कूल में दाखिला कराने का आह्वान किया।इस दौरान जागरूकता रैली में स्कूल चलो -स्कूल चलो, लड़का- लड़की एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान, आधी रोटी खाएंगे हम स्कूल जाएंगे। एक भी बच्चा छूटेगा संकल्प हमारा टूटेगा, दादी अम्मा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ नारे लगा रहे थे। जागरूकता रैली का शुभारम्भ राजकीय उचित विद्यालय के मुखिया रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय के गेट से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों व गलियों में होते हुए पुन विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर मास्टर जय सिंह, कुलदीप शास्त्री, सुनील कुमार, युद्धवीर सिंह, संदीप कुमार, गीता रानी, रेणु कुमारी, विनोद कुमार भारद्वाज, पवन कुमार, भजन लाल, सुभाष चन्द्र, संतलाल पीटीआई,राजेंद्र सिंह आदि स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें