फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की हड़ताल 6 अगस्त से जारी है। एक सप्ताह पहले चंडीगढ़ में सरकार और सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच मांगों को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों ने सरकार को 12 अगस्त तक का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। जिला प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय सभी लाभ देना और सफाई कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देना शामिल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 17 मांगों पर पहले सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि यदि 12 अगस्त तक सरकार ने मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें