फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की नई अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, किसान व आढ़ती परेशान

Naveen Updated Sat, 14 Mar 2026 11:56 AM IST

नई अनाज मंडी सरसों की खरीद का सीजन सिर पर आ गया हैं लेकिन मंडी में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। मंडी में सफाई के लिए ठेके पर कर्मचारी रखे गए है। मंडी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए है। झाड़ू का काम होने के बाद कचरा डालने के लिए उचित स्थाना ना होने के कारण ठेकेदार व सफाई कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिससे मंडी में कचरे के ढेर नजर आते हैं। मंडी के आढ़ती यूनियन व आढ़ती लंबे समय से यहां स्थाई सफाई कर्मचारी रखने व कचरे के उठान की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग करते आ रहे है। हिसार मंडी 50 एकड़ में फैली हुई है। यहां मंडी में 310 आढती हैं। जिला में सरसों खरीद को लेकर मंडियों में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। रबी फसल की खरीद के दौरान यहां सरसों की आवक होने के साथ ही किसानों की भी काफी भीड़ जुटती हैं। जिसे लेकर हर साल सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था की जाती हैं। इस बार मार्केट कमेटी अधिकारी सफाई की सुचारू व्यवस्था नही कर पाए है। मंडी के मुख्य द्वारा से लेकर अंदर तक कचरे के ढेर लगे है। झाड़ू लगाने के बाद कचरा आस-पास में ही कर्मचारी डालते है। कर्मचारियों का कहना है कि मंडी में कचरा डालने के लिए उचित स्थान नही है तो दूसरी तरफ नगर निगम वाले मंडी को कचरे को अपने यहां डालने नही देते हैं। जिस कारण कचरा उठान में परेशानी होती है। मंडी में दो ट्रैक्टर- ट्राली व कचरा उठाने के लिए लोडर मशीन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें