चानौत गांव के चर्चित टी प्रकरण मामले में टी मैन एवं पूर्व सरपंच सोमेश को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने सोमेश को जमानत दे दी। इससे पहले सदर थाना पुलिस ने सोमेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान हांसी जाने वाली पाइपलाइन पर टी लगाने के मामले में सोमेश का नाम सामने आया था। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।