खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। एक सप्ताह बाद महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड से बारिश का पानी निकालना शुरू हो चुका है। हालांकि पानी निकालने में अभी दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। ग्राउंड से बारिश का पानी निकालने के लिए मधुबन पार्क में जरनेेरट और पाइप लगाए गए हैं। वहीं, पानी भरा होने के कारण पिछले कई दिनों से 500 से ज्यादा खिलाड़ियों का अभ्यास बंद है। खिलाड़ी पानी निकलवाने के लिए खेल अधिकारियों के पास गुहार लगा चुके है। रविवार शाम को महाबीर स्टेडियम में जिला प्रशासन, जनस्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ी एथलेटिक्स के अलावा बैडमिंटन, हैंडबाल, वालीबाल, कुश्ती, जिमनास्टिक सहित अन्य खेलों का अभ्यास करते हैं।