लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने एलान करते हुए कहा कि हमारी मांगाें को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को तेज करेंगे। मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला सचिव दीपक मेहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजन गुप्ता की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया था। जिसमें फील्ड कर्मचारियों के करीब 16 हजार से अधिक पदों को समाप्त कर दिया गया है। इसमें सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 16 हजार पदों को समाप्त करने की रिपोर्ट दी है। सरकार ने रोजगार को खत्म करने का प्रयास किया है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।