फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा बोले: 8 अगस्त को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का हांसी होगा भव्य स्वागत

हांसी। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने हांसी में भाजपा की जिला कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अगस्त आजादी का महीना है। पूरे प्रदेश में विधानसभा, मंडल तथा गांव स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देखते ही लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी हांसी पहुंचेंगी, जिनके स्वागत की तैयारियों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई गई। कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात से अधिक पदक जीतने, लेकिन खेलों पर गुजरात में अधिक बजट खर्च किए जाने के सवाल पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति ही प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के कुल पदकों में लगभग आधे पदक हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर लाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी खेल नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। भाखड़ा पाइपलाइन में चानौत टी लगाए जाने के बाद हांसी को भाखड़ा का पानी मिलने के सवाल पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने भरोसा जताया कि हांसी को जल्द भाखड़ा का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे। प्रधानमंत्री के हर घर में नल, नल में स्वच्छ जल के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है और परियोजना को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें