फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में शोभायात्रा, 9 रामायणों का भोग और भंडारे का आयोजन

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Sep 2025 03:03 PM IST

परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्मज्ञान मंदिर, शांति नगर में ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 श्रीयोग शब्दानंद महाराज के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर 18 सितंबर को कुटिया मोक्षद्वार पर रखे गए 9 रामायणों के पाठ का भोग डाला गया। भोग से पूर्व कुटिया मोक्षद्वार, डोगरान मौहल्ला से सभी 9 रामायणों को सिर पर रखकर व श्रद्धालुओं द्वारा रथ को हाथों से खींचकर ली गई। शोभायात्रा में संत रामानंद के सान्निध्य में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल-ढमाकों व बैंड बाजों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए व झूमते हुए भाग लिया। शोभा यात्रा के ब्रह्मज्ञान मंदिर के प्रांगण में पहुंचने पर हवन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डाली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें