राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) के छठा दीक्षांत समारोह में पहुंच गई हैं। वह विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करेंगी। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय कर रहे हैं। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा भी मौजूद हैं।