फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: भिवानी जा रहे किसान नेता की गाड़ी को पुलिस ने रोका

भिवानी के ढाणी लक्ष्मण जा रहे किसान नेता कैलाश मलिक को पुलिस ने टोल प्लाजा के पास रोक लिया। पुलिस ने काफी देर तक उनकी गाड़ी को जबरदस्ती रोका। किसान संगठन के सदस्यों ने बताया कि वह लोग मंगलवार को भिवानी जा रहे थे। मनीषा को न्याय दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। किसान संगठन के सदस्यों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। किसानों ने गाड़ी को न छोड़े जाने पर लघु सचिवालय घेराव का एलान किया। किसान नेता सरदानंद राजली ने बताया कि पुलिस ने ओच्छे हथकंडे अपनाते हुए लोगों को जाने से रोका। हजारों की संख्या में लोग रोजाना भिवानी पहुंच रहे हैं। प्रदेश भर के लोग मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सरदानंद राजली ने बताया कि किसान संगठनों को एकजुट होते हुए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें