फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में महिंद्रा शोरूम फायरिंग मामले में आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को पुलिस ने साइप्रस से किया डिपोर्ट

साल 2024 में शहर के ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को साइप्रस से डिपोर्ट किया है। दिनेश खैरमपुरिया ने वहां से फोन कर रंगदारी मांगी थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनेश वहां वर्ष 2020 में स्टूडेंट विजा पर गया था। इस दौरान वह वहां गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हो गया। दिनेश वहां से कॉल करके रंगदारी मांगता था। पुलिस अब इसे रिमांड पर लेगी ताकि अन्ना आरोपियों का भी पता चल सके। साथ ही यह भी जानकारी मिल सके कि यह और कितने मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिंद्रा शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया था जिसमें हिसार जिले के गांव खारियां वासी आशीष, खरड़न वासी सन्नी और सोनीपत जिले के गांव रिहाना निवासी विकास शामिल था। इसके अलावा गुरुग्राम एसटीएफ ने इस मामले में गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें