फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ‘पिप स्ट्रैस ट्रैकर’ मशीन बताएगी आपका तनाव स्तर, हिसार में आध्यात्मिक महामेला शुरू

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय आध्यात्मिक ‘स्वर्णिम भारत अनुभूति महामेला’ शुक्रवार से हिसार में शुरू हो गया। इस मेले की खासियत है ‘पिप स्ट्रैस ट्रैकर’ मशीन, जो व्यक्ति के तनाव का स्तर मापने में सक्षम है। हिसार केंद्र की संचालिका बीके रमेश कुमारी ने बताया कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति तनावग्रस्त रहता है और मानसिक शांति चाहता है। इस समस्या का समाधान मेडिटेशन (राजयोग) में छिपा है। मेले में आने वाले लोग इस मशीन के जरिए पहले अपने तनाव स्तर की जांच करवा सकते हैं। फिर 30 मिनट के मेडिटेशन अभ्यास के बाद दोबारा जांच की जाएगी, जिससे यह प्रमाणित होगा कि ध्यान करने से तनाव में कितनी कमी आती है। यह मशीन 2 मार्च तक पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान, हिसार में लगे मेले में उपलब्ध रहेगी। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। मेले में आने वाले लोगों को अनोखे और प्रेरणादायक आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होंगे, जो उनके जीवन को सकारात्मक रूप से बदल सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें