फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में सोनी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, बिटिया की तलाश की मांग

करीब साढ़े तीन महीने पहले लापता बेटी को खोजने की मांग को लेकर सुनील सोनी अपने परिवार का साथ देने के लिए सामाज के लोग सड़काें पर उतरे। सुनील सोनी मंगलवार से लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लगा। सोमवार को समाज के लोगों ने परिवार का साथ देते हुए क्रांतिमान पार्क, फव्वारा चौक से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। आजाद नगर निवासी सुनील सोनी की 16 वर्षीय बेटी 29 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। सुनील अपनी बेटी की खोज की मांग को लेकर पुलिस के समक्ष काफी दिन तक गुहार लगाते रहे। उन्होंने नवंबर माह में तीन दिन तक लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पुलिस के आश्वासन पर घर चले गए थे। इसके बाद दिसंबर महीने में 14 दिन तक धरना दिया। एसडीएम तथा डीएसपी की ओर से भरोसा देने पर लौट गए थे। 9 जनवरी को सुनील सोनी सीएम से मिलने जा रहे तो पुलिस ने उनको रोक लिया। सुनील सोनी न खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड का प्रयास किया। बाद में सुनील सोनी को सीएम से मिलवाया गया। सीएम के आदेश पर इस मामले में एसआईटी बनी। एसआईटी के हेड डीएसपी कवंलजीत ने इस मामले में जांच शुरू की। सुनील की ओर से पुलिस की ओर से आरोप लगाए जाने पर एसपी ने एएसआई सुनीता को निलंबित कर दिया था।सीएम के आदेश को 10 दिन बीत जाने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो सुनील सोनी अपने परिवार के लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें