फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया: सीएम नायब सैनी

हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में हांसी के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आजादी की लड़ाई में क्षेत्र के कई वीरों ने अपनी शहादत दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 97000 हजार लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के लिए कर मुक्त किया गया है, जिससे व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कई अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें