महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल कालवन गांव में आज वसंत ऋतु में पक्षियों की गिनती एवं शोध कार्य हेतु एच बीईआरएफ (होलोसीन जैव विविधता और एथेनोबायोलॉजी रिसर्च फाउंडेशन), बठिंडा, पंजाब) संस्था की टीम दूसरी बार कालवन पहुंची । टीम में प्रख्यात पक्षी विज्ञानी एवं पर्यावरणविद डॉ विजय विश्वास मौजूद रहे ओर पक्षी संरक्षण स्थल का डाटा संकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य कार्य क्षेत्र-वन्य जीव शोध , संरक्षण एवं जानकारी प्रसारित करना है। टीम द्वारा इस दौरान कालवन गांव के ग्रामीणो के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीणों को आगामी भविष्य में जलवायु परिवर्तन, घटते प्राकृतिक आवासों के संबंध में, बिगडते पर्यावरण में संतुलन बनाने हेतु, विभिन्न क्रियाकलापों ,योजनाएं के बारे में जानकारी दी गई ताकि समाज में पर्यावरण को लेकर जागृति आ सके।