फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में बिजली चोरी रोकने के लिए बदले जा रहे मीटर, ओवरलोड ट्रांसफार्मर भी होंगे अपग्रेड

Naveen Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 PM IST

हांसी में बिजली विभाग बिजली लॉस कम करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसके तहत पुराने मीटरों की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं और जिन क्षेत्रों में मीटर घरों के अंदर हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। बिजली कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने कहा कि गांवों में कुंडी कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ा जा सके। सुरिंदर मेहरा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उनकी जांच की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार 63 KVA ट्रांसफार्मर को 100 KVA तथा 25 KVA ट्रांसफार्मर को 63 KVA क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया समय लेने वाली है। फिलहाल विभाग शिकायतों की कायवाही कर रहा है। यह कार्य पूरा होते ही प्राथमिकता के आधार पर यह कार्य शुरू कर दिया जायेगा। हांसी बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने कहा कि बिजली चोरी विभाग के लिए लाइन लॉस का बड़ा कारण है, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। गांवों में कुंडी कनेक्शन और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग व्यवस्था से जोड़ा जा सके। विभाग का लक्ष्य बिजली चोरी रोककर लाइन लॉस कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें