फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल आरओबी रोड वाहनों के लिए बंद, डायवर्ट हुए रूट, चलेगा मरम्मत कार्य

हिसार में विशेष मरम्मत कार्य के चलते जिंदल आरओबी रोड को आज शाम 7 बजे तक वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहनों को सूर्य नगर से गुजारा जा रहा है। बीएंडआर के अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को भी अवगत करवा दिया था। साथ ही ट्रैफिक पुलिस से यहां कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की थी ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे पहले विभाग ने 1 व 2 मार्च को आरओबी को वाहनों के लिए बंद किया था। मगर उस समय आरओबी के अप्रोच रोड की ही मरम्मत की थी और आरओबी का बीच वाला हिस्सा रह गया था। अब आरओबी के बीच वाले हिस्से की सड़क की मरम्मत की जा रही। हालांकि यह हिस्सा मास्टिक से बना हुआ है, लेकिन अब इसे बिटुमिन का बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें