हिसार नगर निगम के मुख्य सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जतिन व राकेश की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता में निगम की विभिन्न शाखाओं से 6 टीमों ने भाग लिया। टीम ए में प्रतिभागी प्रवीण मोर व स्वीटी, टीम बी में जतिन व राकेश शर्मा, टीम सी में दीपक कौशिक व ऋतिक जाखड़, टीम डी में रजत व दिनेश बंसल, टीम ई में संदीप व राजेश्वर और टीम एफ में राकेश व प्रियंका रही। इस दौरान प्रतिभागियों से भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान ए टीम ने 9, बी ने 12, सी ने 9, डी ने 2, ई ने 11 व एफ ने 10 अंक हासिल किए। अंकों के आधार पर बी टीम ने पहला, ई ने दूसरा व एफ टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमों 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम के प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्युनिसिपल एक्ट पर 3 माह बाद एक प्रतियोगिता होगी। उसके अगले 3 माह बाद आरटीआई एक्ट पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजित करवाने में सहायक सुरेंद्र वर्मा, र्क्लक दीक्षा, एपीओ सुनील वर्मा व क्लर्क जितेंद्र श्योराण ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, जेई रामदिया शर्मा आदि मौजूद रहे।