फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार शहर में कचरा और गांवों में पराली जलने से सांस लेना हो रहा दूभर

हरियाणा के हिसार जिले में पराली जलाने के केस की संख्या 24 हो गई है। वीरवार को भी उकलाना क्षेत्र में किसान पराली जलाते नजर आए। शहर में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर जलाए जा रहे हैं। अमर उजाला टीम ने गुरुवार को शहर में ग्राउंड रियलिटी चैक की तो करीब 30 से अधिक स्थानों पर कचरा, पेड़ के पत्ते जलाए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से ऐसे कचरा जलाने वालों पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इसके अलावा सड़कों पर उड़ रही धूल भी प्रदूषण बढ़ा रही है। पराली जलाने के केस 24 जिले में 1 अक्तूबर से अब तक पराली जलाने के 24 केस आए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश के बाद पराली जलाने के मामले कम हो गए हैं। पिछले वर्ष 1 अक्तूबर से 7 नवंबर तक पराली जलाने के 77 केस आए थे। वर्ष 2022 में इसी समय में पराली के 51 तथा वर्ष 2021 में पराली के 41 केस आए थे। दिन के समय कृषि विभाग की ओर से सख्ती बरते जाने के बाद किसान रात के समय पराली जला रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें