फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: आईएसओ प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद जयप्रकाश को बताया धोखेबाज

इनेलो छात्र संगठन आईएसओ प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कस्वां ने सिरसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सांसद जयप्रकाश ने ताऊ देवीलाल के साथ विश्वासघात करके पार्टी छोड़ी थी। चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी में शामिल हुए वहां भी धोखा करके पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के साथ भी गद्दारी की। बाद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। सांसद जयप्रकाश ने पिछले दिनों सिरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला पर मनघड़ंत आरोप लगाए थे। अभय सिंह चौटाला का ये लेवल नहीं है जो जयप्रकाश जैसे इंसान का जवाब दें। हम पार्टी की तरफ से हम सांसद जयप्रकाश की बात का जवाब देना चाहते हैं। सांसद जयप्रकाश को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने लोकसभा की टिकट देकर सांसद बनाया था। बाद में केंद्रीय मंत्री बना कर सम्मान दिया। जयप्रकाश ने ताऊ देवीलाल के साथ विश्वासघात करके पार्टी छोड़ी। वह चौधरी चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी में शामिल हुए। कुछ समय बाद में वहां धोखा करके पार्टी छोड़ गए। तीसरी पार्टी के तौर पर पर कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के साथ भी गद्दारी करके पार्टी छोड़ी। निर्दलीय विधायक बन कर विधानसभा में पहुंचे। 2016 में जयप्रकाश ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव में स्याही कांड करवाया। जिसमें कांग्रेस के साथ धोखा कर इन लोगों ने राज्यसभा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें