फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में डेडलाइन खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका रेस्ट हाउस का निर्माण

नवीन दलाल Updated Sun, 01 Feb 2026 12:57 PM IST

करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का काम दो साल में पूरा नहीं हो सका। इस कार्य के लिए 24 महीने का समय तय किया गया था। तय समय खत्म होने के बाद भी अब तक करीब 60 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। रेस्ट का यह कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिसंबर 2023 में तात्कालिक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के लिए 60 करोड़ से बनने वाले आलीशान रेस्ट हाउस तथा निर्माण सदन की तर्ज पर बनने वाले पीडब्ल्यूडी कार्यालय की आधारशिला रखी थी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। फाइव-स्टार जैसी सुविधाओं वाला आलीशान रेस्ट हाउस पर 60 करोड़ करोड़ खर्च होंगे। पांच मंजिला यह रेस्ट हाउस वर्तमान रेस्ट हाउस की 7.47 एकड़ भूमि में से 2.09 एकड़ में बनाया जा रहा है। जिसमें 48 कमरे बनाए जाएंगे। जिसमें सीएम स्यूट, वीआईपी स्यूट के अलावा ऑफिसर्स-रूम हैं। रेस्ट हाउस में रुकने वाले मेहमानों के लिए जिम एंड योगा हॉल भी बनेगा। करीब 300 आदमियों की बैठने की क्षमता का मल्टीपर्पज-हॉल भी बनाया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 व्यक्तियों की क्षमता वाला कान्फ्रेंस-रूम भी प्रस्तावित है। वीआईपी और सामान्य जन के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी ऑफिस में होंगे 70 कमरे शहर में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया भवन भी मंजूर किया है। छह मंजिला यह भवन चंडीगढ़ के निर्माण सदन की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के पुराने ऑफिस के स्थान पर निर्मित किया जाएगा। जिसमें 70 कमरे बनाए जायेंगे। भवन पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर, इंजीनियरिंग विंग के अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। जेई से लेकर एसडीओ, एक्सईएन, एसई के कार्यालय होंगे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व ऑफिस का काम चल रहा है। कार्य कुछ देरी से शुरु हो पाया था। दोनों का ढांचा पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है।जल्द ही इसके खिड़की दरवाजे, फर्श आदि का काम शुरु कराएंगे। -गौरव जैन, कार्यकारी अधिकारी, बीएंडआर, हिसार।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें