फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 700 रुपये दिहाड़ी, 25 लाख के बीमा की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने निकाला मार्च

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा ) के मेट व मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को विरोध मार्च निकाला। क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय गेट तक नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। लघु सचिवलय के गेट पर धरना देकर अपना रोष जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रेषित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा मजदूरों की 700 रुपये दिहाड़ी, 25 लाख का बीमा मांगा। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने अपनी मांगाें को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत पिछले कुछ दिनों से नहरों की सफाई कार्य, मिट्टी भराई के कार्य एवं पंचायत संपत्ति के रख रखाव से संबंधित कार्य बंद कर दिए गए हैं। इन कार्याें को बहाल किया जाए।मनरेगा स्कीम को कृषि एवं उद्योग से जोड़ते हुए इसमें अन्य कार्यों को जोड़कर स्कीम का विस्तार किया जाए। सभी मनरेगा मजदूर के वित्तीय वर्ष में 100 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में वर्तमान में मजदूर के केवल 25 से 30 दिन तक ही रोजगार मिल रहा है। मनरेगा स्कीम के तहत कर्मचारी, मेट व मजदूर की वेतन वृद्धि ,जॉब सिक्योरिटी को पूरा किया जाए। वेतन वृद्धि, मेडिकल सुविधा, जॉब सिक्योरिटी दी जाए। मनरेगा मजदूरों के दुर्घटना एवं मृत्यु दौरान मिलने वाली मुआवजा राशि जो कि वर्तमान में मात्र 25000/- (पच्चीस हजार) से बढाकर कम से कम 15 लाख रुपये किया जाए। केंद्र सरकार के खर्च पर सभी मनरेगा मजदूरों का 25 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। मनरेगा मजदूरी 700 रुपये प्रति दिन की जाए। मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार में मनरेगा मजदूर के रूप में पक्का किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें