फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में महिला ने कार चालक ने खड़ी कार, स्कूटी व बाइक को मारी टक्कर, छह घायल और दो गंभीर

दो कारों की भिंडत में छह लोग घायल हो गए। इन दोनों के बीच स्कूटी व बाइक चालक भी आ गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन, जोगेंद्र सहित छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर शाम गोसेवक शिकायत लेकर एचटीएम थाना पहुंचे। देर रात तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सीएमसी अस्पताल के पास दो गायों की मौत हो गई थी। गोसेवक गायों को जमीन में दबाने के लिए जेसीबी मशीन को लेकर सेक्टर 1-4 पुल के पास पहुंचे थे। यह लोग गायों को पुल से उतरने के बाद महाबीर कालोनी की ओर बने रोड़ पर पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे अंधेरे में ही जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। इस बीच गोसेवक नमक का बोरा लेने के लिए गए। कुछ देर बाद जब एक गोसेवक स्कूटी पर नमक का बैग लेकर वहां पहुंचा। इन लोगों ने स्कूटी तथा बाइक को खड़ा कर दिया। उसकी पिछली लाइट जला दी। इसी बीच एक महिला कार चलाते हुए वहां पहुंची । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि महिला कार चलाते समय फोन पर बात कर रही थी। महिला की कार ने एक कार में टक्कर मार दी।इन दोनों कारों के बीच वहां खड़ी स्कूटी व बाइक सवार भी आ गए। एचएटीएम थाना प्रभारी ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें