फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में विधायक विनोद भयाना ने आज जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की सुनी समस्याएं

हांसी के विधायक विनोद भयाना ने आज जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग सीवरेज, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने बताया कि कल उनके 69वें जन्मदिन के अवसर पर सुबह 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता दरबार में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सीवरेज जाम, पेयजल आपूर्ति, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक विनोद भयाना ने एक-एक फरियादी की बात सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कल 69वें जन्मदिन के अवसर पर सुबह 7 बजे से विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि आज जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी हैं। अधिकांश शिकायतें सीवरेज और पानी से जुड़ी हैं। संबंधित अधिरियों को निर्देश दिए गए हैं और इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। कल मेरे 69वें जन्मदिन के अवसर पर सुबह 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें