फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में मिष्ठान भंडार के संचालक को पर्ची फेंककर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

शहर में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार के संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा से दो बाइक सवारों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। घटना के बाद व्यापार मंडल उनकी दुकान पर पहुंच। साथ ही पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। लेकिन पर्ची मिलने के बाद से व्यापारी का परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है। व्यापारियों की मांग है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। घटनाओं करीब दोपहर 2:45 बजे की बताई जा रही है। जब दुकान संचालक हन्नी सपड़ा अपने दुकान पर थे। उसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पर आए। उसमें से एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के कारिंदे को पर्ची दे। दुकान के कारिंदे ने पर्ची मालिक को देने के लिए कहा तो उसके बाद वह मेज पर पर्ची छोड़कर भाग गए। जब दुकान मालिक हन्नी ने पर्ची खोली तो उसमें 50 लाख रुपए की फिरौती देने की बात लिखी थी और साथ ही बदमाशों ने अपना नाम भी लिखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान को सूचना दी और पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें