फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी में मेजबान हिसार टीम बनी चैंपियन

हरियाणा हॉकी की 37वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान हिसार की टीम ने खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में हिसार व सोनीपत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें हिसार की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। हिसार की टीम ने 2-0 से सोनीपत को हरा कर ट्राफी अपने नाम कर ली। वीरवार को समापन मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल मैच वीरवार शाम 4 बजे खेला गया। फाइनल मैच में मेजबान हिसार जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।सात दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि हरियाा ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान जसविंद्र सिंह बैनीवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि हरियाणा देश में सबसे अधिक मेडल हासिल कर रहा है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के चलते हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में भी मेडल जीत रहे हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि पदमश्री सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि हरियाणा की बेटियां हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। हरियाणा के हर जिले से खिलाड़ी आने चाहिएं। हर एक लड़की को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। हाॅकी हिसार के महासचिव प्रो. आजाद सिंह मलिक ने बताया कि प्रदेश भर से जूनियर, सब जूनियर, सीनियर की 52 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें करीब 1100 खिलाड़ियों व खेल अधिकारी ने अपना प्रतिनिधित्व दिया। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक ,पूर्व जिला खेल अधिकारी विरेंद्र सिंह, दिलबाग मलिक, टूर्नामेंट निदेशक संदीप दांगाी, सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें