फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुक्के के दम पर उदयवीर पहुंचे स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में हिसार के खिलाड़ी उदयवीर

नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 12:07 PM IST

हिसार एचएयू के गिरी सेंटर स्थित बॉक्सिंग हॉल में चल रही 5वीं सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 70 किलोग्राम में हिसार ए से उदयवीर, हिसार बी से अंकित, करनाल से सागर, साईं रोहतक से गौरव सैनी, पानीपत से साहिल चौहान, भिवानी से कार्तिक, यमुनानगर से नवीन सिवाच, पंचकूला से आशीष विजेता बने। यह सभी खिलाड़ी सेमीफानल में प्रवेश कर गए हैं। पदक पक्का करने के बाद अब यह खिलाड़ी गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे। प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वजन में पंचकूला से मिलान देशवाल, हिसार बी से आशीष सैनी, साईं भिवानी से पंकज कुमार, भिवानी से रोहित, हिसार ए से सचिन, साईं रोहतक से अंशुल, झज्जर से सचिन डबास, अंबाला से अमनदीप ने पदक जीता। 75 किलोग्राम वजन में रोहतक से मोहित, साईं भिवानी से नीरज, साईं रोहतक से कुलबीर, हिसार बी से परवीन कुमार, हिसार ए से ईश पानू, महेंद्रगढ़ से राहुल सैनी, सोनीपत से प्रिंस, मेवात से आकिब हुसैन, 80 किलोग्राम वजन में चरखीदादरी से शक्ति सिंह, भिवानी से दक्ष, यमुनानगर से राहुल, हिसार ए से इशू गौतम, पंचकूला से कृष, कैथल से अमन बच्चन, रोहतक से अंकुश, गंगानगर से कबीर पंडित, 85 किलोग्राम वजन में पंचकूला से युवराज, भिवानी से सोहित, हिसार बी से अमित कुमार, महेंद्रगढ़ से कपिल कुमार, चरखीदादरी से पारस, कुरुक्षेत्र से मोहित, सोनीपत से अनीत, झज्जर से यश, 90 किलोग्राम वजन में मेवात से विकास, साईं भिवानी से अमन, साईं रोहतक से नवीन कुमार, जींद से अनिल, फरीदाबाद से युवराज, झज्जर से सागर, करनाल से कीमत कुमार, 90 और 90 से ज्यादा भार में साईं हिसार से अंशुल गिल, करनाल से अजय, गंगानगर से नितेश मालिक, मेवात से मनीष, भिवानी से रिद्धम, साईं रोहतक से विपिन, सिरसा से सिद्धांत, साईं भिवानी से हर्ष कुमार विजेता रहे। इस मौके पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पानू ने बताया कि सोमवार को हुए मुकाबले में विजेता बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। एडवोकेट मनोज कुश ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले जा रहे हैं। बुधवार को फाइनल मैच होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें