फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रतिभाओं का गढ़ बना गांव नंगथला, प्रशासनिक, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी दे रहे हैं देश को सेवाएं

अग्रोहा। हिसार जिला जहां अपनी कृषि और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, वहीं अग्रोहा खंड का गांव नंगथला शिक्षा और सफलता के मामले में एक अलग पहचान बना चुका है। गांव से एचसीएस अधिकारी, प्रोफेसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, वैज्ञानिक, सब इंस्पेक्टर, प्रिंसिपल समेत विभिन्न सरकारी एवं पेशेवर क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों ने गांव का नाम रोशन किया है। गांव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां से निकले होनहारों ने किसी एक क्षेत्र तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान और वित्त जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्तमान में गांव के एक दर्जन से अधिक अधिकारी एवं पेशेवर देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि लगभग आधा दर्जन अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं का जज्बा ही नंगथला की सबसे बड़ी ताकत है। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद भी गांव के अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं तथा समय-समय पर युवाओं का मार्गदर्शन करते रहते हैं। गांव में प्राथमिक विद्यालय से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां करीब 1500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इसके अलावा शहीद भगत सिंह आधुनिक लाइब्रेरी भी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें