फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मंत्री अरविंद शर्मा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से बोले- आप दफ्तरों में न बैठे, लोगों के बीच जाकर सुलझाएं उनकी समस्या

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने हिसार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगली बैठक में मुझे रिपोर्ट देना कि लाडो लक्ष्मी योजना में कितनी लाभार्थी अब भी इसका फायदा नहीं ले रही। इसके कारण भी बताना कि वे इसका लाभ क्यों नहीं लेना चाहती। आप लोग दफ्तर में क्यों रहते हो ? आप लोगों का काम तो जनता के बीच है तो जनता में जाओ। किसी की पेंशन बननी हो तो उसे यहां क्यों आना पड़े उसकी पेंशन को घर पर ही बननी चाहिए। मंत्री अरविंद शर्मा गांव खरड़ निवासी विधवा महिला सुमन की विधव पेंशन ने बनने की शिकायत पर सुनवाई कर रहे थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत करवाया कि प्रार्थी की परिवार पहचान पत्र आईडी सही नहीं है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को परिवार पहचान पत्र दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी मीटिंग को गंभीरता से लें। अपना सही जवाब तथा शिकायत का समाधान लेकर आएं। किसी तरह का टाल मटोल वाला रवैया नहीं चलेगा। यहां आकर लीपा पोती न करें मैं कड़ा एक्शन लेने में हिचकता नहीं हूं, फिर मत कहना कि मेरा करिअर खराब कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें