फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में आनंद हत्याकांड मामला; ग्रामीण कल लघु सचिवालय का करेंगे घेराव

हरियाणा के हिसार में खरड़-अलीपुर के आनंद हत्या मामले में ग्रामीणों की गठित कमेटी ने वीरवार शाम को एलान किया है कि शनिवार को लघु सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कोई बड़ा फैसला भी लिया जाएगा। मृतक के परिजनों को न्याय न मिलने पर न तो शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और न ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले कमेटी ने दोपहर में बैठक कर प्रशासन को 4 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से कमेटी को कोई आश्वासन नहीं मिला। उधर 7वें दिन भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें