हिसार में निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के पहले भव्य स्वागत द्वार और टाउन पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। जिन कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है उनसे शहर की सुंदरता में और चार चांद लग जाएंगे।