फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में छोटी दीवाली पर राजगुरु मार्केट में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

नवीन दलाल Updated Wed, 30 Oct 2024 02:29 PM IST

हिसार में धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी आज सुबह से ही राजगुरु मार्केट में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग मार्केट में खूब खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरों पर खुशी छाई हुई है। दुकानदारों की माने तो दिवाली से पहले बाजार में मंदी का माहौल था लेकिन अब त्योहार पर बाजार में कुछ गर्मी आई है। इससे पहले धनतेरस के त्योहार पर भी बाजारों में लोगों ने खूब खरीदारी की। धनतेरस पर जिले में 400 करोड़ का कारोबार हुआ। बाजार में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। नगर निगम की टीम सड़कों से अतिक्रमण हटा रही है तो वही पुलिस कर्मचारी मार्केट में पैदल गश्त कर रहे हैं। सुबह निगम की टीम ने कुछ दुकानदारों का सामान जप्त किया तो दुकानदारों के साथ उनकी बहस बाजी भी हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें