हरियाणा पुलिस में भर्ती होने वाले 250 युवाओं ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हिसार में अपनी ज्वॉइनिंग प्रक्रिया पूरी की। करीब 200 से अधिक युवा एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उनके दस्तावेजों की जांच की गई। ये युवा विभिन्न जिलों से आए हैं और बिना किसी भ्रष्टाचार या पैसे के नौकरी हासिल करने का दावा करते हैं। भर्ती हुए युवाओं ने बताया कि उन्होंने लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल से तीन साल तक कड़ी मेहनत की है। उनकी इस मेहनत का फल आज मिला है और किसी प्रकार की आर्थिक मांग नहीं की गई। युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे अब पुलिस सेवा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।