हिसार के खांडा खेड़ी गांव में मतदान के दौरान पूर्व वित्त मंत्री और नारनौंद से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के समर्थकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच चले लात-घुसे ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे कोई बड़ा विवाद या हिंसा न हो सके।