फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में डूबी हांसी, बस स्टैंड, हांसी तोशाम रोड; बाबा श्याम मंदिर रोड समेत पूरे शहर में जलभराव

शहर में हुई मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही हांसी के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। बस स्टैंड, बाबा श्याम मंदिर रोड और तोशाम रोड समेत अनेक स्थानों पर सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हांसी बस स्टैंड पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया, जबकि बाबा श्याम मंदिर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हांसी-तोशाम रोड पर पिछले आठ महीनों से नए सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरा शहर पानी से भर गया। बस स्टैंड और तोशाम रोड पर जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही। शहरवासी विष्णु ने बताया कि लगभग हर क्षेत्र में पानी भर गया है। उनका कहना है कि यदि पहली बारिश में यह हाल है तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। कल आई तेज आंधी और बारिश का असर भी शहर में देखने को मिल रहा है। मोबाइल टावर गिरने से आधे शहर में नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि पेड़ और बिजली पोल गिरने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग जलभराव की चपेट में आ जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है। मानसून की पहली ही बारिश ने हांसी की जल निकासी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासनिक दावों की हकीकत सामने ला दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें